दादरी: पुलिस ने खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को इस्कॉन मंदिर के समीप से किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शुक्रवार को खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सुब्रत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल, ₹10700 नगद, 1 अवैध तमंचा व अन्य सामान बरामद किया है। अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां, से उसे जेल भेजा गया है।