दादरी: नोएडा के सोरखा गांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी शुक्रवार को नोएडा के सोरखा गांव पहुंचे। जहां सोरखा गांव पहुंचने पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी को पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए प्रेरित किया है।