दादरी: नोएडा में स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट,घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-46 में स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पार्किंग को लेकर हुए विवाद में सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। वहीं पीड़ित हुआ कि नहीं अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया जाएगा।