कनवास: कोटा में शराब ठेके पर हुई लूट की वारदात में फरार 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 7, 2024 कनवास थाना पुलिस ने शराब ठेके पर हुई डकेती के फरार वांछित आरोपी सर्मीर उर्फ ईची व योगेश उर्फ अन्शु को गुरुवार शाम 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि कनवास में शराब के ठेके पर अज्ञात बदमाशो द्वारा सेल्समैन को हथियार दिखा कर लुट की घटना पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया।