सोनकच्छ: भोरासा टोल टैक्स के पास चलती बस में अचानक लगी भीषण आग
Sonkatch, Dewas | Apr 28, 2026 शाम 6 बजे देवास जिले के भौंरासा टोल टैक्स के पास एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई… आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं… प्राथमिक जानकारी के मुताबिक डीजल फैलने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है… हालांकि आग लगने के असली कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है… बस में सवार सभी यात्रियों ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचा ली…