पयागपुर: पहड़वा गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
पयागपुर थाना क्षेत्र के पहड़वा गांव निवासी भागवत प्रसाद ने रविवार शाम 4बजे बताया की उनका बेटा विनय घर कुछ दूर पर बेहोश पड़ा था।उसे लेकर सीएचसी गए।जहां से मेडिकल कॉलेज भेजा दिया जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है।वही पुलिस जाँच मे जुटी है।