🚨 एक और वीडियो वायरल: सीधी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
रीवा के संजय गांधी अस्पताल के बाद अब सीधी जिला अस्पताल के नाम पर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के भीतर एक महिला फर्श पर पड़ी दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति हाथ में ड्रिप की बोतल लिए नजर आ रहा है।
हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रही घटना की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए संबंधित अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।
इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम और हमारा न्यूज नहीं करता है, संबंधित पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से साझा किया जाएगा
#Sidhi #SidhiHospital #Rewa #SanjayGandhiHospital #MadhyaPradesh #HealthSystem #ViralVideo #सीधी
Gopadbanas, Sidhi | Sep 11, 2026