डोमचांच: नवलशाही में आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काटकर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी, गांव में दहशत
नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंडोमोह गांव में रविवार सुबह 10 बजे एक आवारा कुत्ते ने एक बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।घायल महिला को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार चल रहा हैं।