छतरपुर नगर: खेत पर बीज बोने गए किसान से मारपीट का आरोप, सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ एसपी से हुई शिकायत,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम बकसोई निवासी मीना प्रजापति ने आज 03 जुलाई दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर गांव के सरपंच सहित तीन लोगों पर उनके पति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।आवेदन के अनुसार, 1 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे उनके पति दीनदयाल प्रजापति खेत पर बीज बो रहे थे।