बहराइच: विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान एनआरसी में कम बच्चों की भर्ती पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई इस बैठक के दौरान एनआरसी में कम बच्चे भर्ती रहने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। वहीं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग टीम की सराहना की और स्क्रीन अभियान जारी रखने के निर्देश दिए यह जानकारी शुक्रवार शाम को डीआईओ ने दी।