सासाराम शहर के बेदा सूर्य मंदिर के समीप पुरानी जीटी रोड पर शुक्रवार को बालू लदा तेज रफ्तार हाइवा डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि उक्त जगह के आसपास में यह सातवीं घटना हैं।
#rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Aug 7, 2026