पीरो: पीरो ओवरब्रिज पर टोटो में बाइक की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल
Piro, Bhojpur | Jul 7, 2026 पीरो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है… जहां तेज रफ्तार ने एक और जिंदगी को निगल लिया। पीरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 26 स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार की रात 10 बजे के करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया… एक बेलगाम बाइक सवार ने पीछे से टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में टोटो चालक सोनू शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।