नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित
गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में जिले में चल रही, पूर्ण एवं प्रारंभ की जा चुकी नल-जल योजनाओं की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विधानसभा वार स्वीकृत रिट्रोफिटिंग एवं नवीन योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।