बरौर थाना क्षेत्र के हिम्मतहार सूर्यपुर के देवेंद्र ने बताया कि वह मंगलवार को सोने पशुबाड़े चले गए थे और पत्नी व बच्चे घर में सो रहे थे। चोर छत से अंदर घुसकर, अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी व जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे जांच पड़ताल की है।