हैदरनगर: हैदरनगर के विद्यालयों में बढ़ेगी बच्चों की उपस्थिति, हर पंचायत में लगेगा आधार व जन्म प्रमाण पत्र कैंप
विद्यालयों में बच्चों की नामांकन और उपस्थिति बढ़ाने को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग एवं गुरु गोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हैदरनगर बीडीओ विश्व प्रताप मालवा ने की, जबकि संचालन आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार और कृषि पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।