मंडला: वैशाखी पूर्णिमा पर माहिष्मति घाट में महाआरती, हादसे में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
Mandla, Mandla | May 1, 2026 वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर माहिष्मति घाट में संध्या कालीन पंच चौकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे नर्मदा तट पर दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रख बरगी में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी