झांसी: फर्नीचर भुगतान विवाद में महिला पर झूठी शिकायत का आरोप, नगरा के पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Nov 6, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी नरेश कश्यप ने रक्सा थाने की एक महिला शिकायतकर्ता पर झूठी शिकायत दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया है। नरेश ने गुरुवार समय करीब 4 बजे बताया कि उसने महिला के घर फर्नीचर का काम किया था। जब उसने महिला से बकाया भुगतान मांगा, तो महिला ने पलटकर उसे परेशान करने की नीयत से रक्सा थाने में झूठी शिकायत कर दी।