झांसी: नगर आयुक्त ने वार्ड 40 और 43 का किया निरीक्षण, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सुधार के दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Nov 6, 2025 गुरुवार को नगर आयुक्त ने वार्ड नं. 40 आजादगंज और 43 चमनगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सुधार लाने के लिए व्यापार संगठनों से बात करने के निर्देश दिए। वार्ड 43 में KGN होटल के पास नाली की सफाई मौके पर खड़े होकर करवाई गई। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जाँची और गीला-सूखा कचरा अलग-अलग लेने के निर्देश दिए।