बीरपुर: डीडीसी ने वीरपुर की तीन पंचायतों में कचरा उठाव व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण
डीडीसी आकाश चौधरी ने शनिवार को सुबह करीब आठ बजे वीरपुर प्रखंड की नौला, डीहपर एवं वीरपुर पूर्वी पंचायतों में कचरा उठाव एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के निष्पादन, स्वच्छता कर्मियों की कार्यप्रणाली तथा उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया।