बहोरीबंद: ग्राम हाथीभार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाथीभार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह पिता विष्णु सिंह ठाकुर उम्र 18 निवासी ग्राम हाथीभार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों के चलते उठाया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।