अलवर: अलवर-जयपुर रोड पर ईको कार पुलिया से गिरी, 7 श्रद्धालु हुए घायल
Alwar, Alwar | Jun 13, 2026 खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे भरतपुर के डीग निवासी एक ही परिवार के 7 लोग अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशालगढ़ के पास हादसे का शिकार हो गए। शनिवार तड़के करीब 4 बजे नींद की झपकी से अनियंत्रित हुई ईको कार पुलिया तोड़कर नीचे पलट गई। हादसे में सुनीता गुर्जर, देववती, ललिता, कल्लू, भुल्ली, गुड्डी सहित लोग घायल हो गए।