चूरू: राजकीय सर्व हितकारिणी पुत्री पाठशाला के पास सट्टा करते युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यवाही की गई
Churu, Churu | May 3, 2025 चूरू के राजकीय सर्व हितकारिणी पुत्री पाठशाला स्कूल के पास शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को सट्टा करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि और सट्टा पर्ची आदि भी जब्त कर लिए। कोतवाली थाना के एएसआई राजेश कुमार ने शाम को बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सट्टा बाबत सूचना मिली थी।