धमतरी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- रेत माफिया शमशान घाट को भी नहीं छोड़ रहे
धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने जिले में चल रहे अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर साय सरकार व जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धमतरी रेत माफियाओं के चंगुल में है और प्रशासन की चुप्पी संरक्षण का प्रमाण है। बताया कि ग्राम खरेंगा में महानदी किनारे श्मशान घाट को खोदकर रेत निकाली गई, जिससे 10 से अधिक नरकंकाल व अस्थियां बाहर आ।