शाजापुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन विधायक व जिला शिक्षा अधिकारी भी हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौड़ को क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रवानगी से पहले विधायक अरुण भीमावद ने स्कूल छात्रों सहित उपस्थित लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने का आवाहन किया। यात्रा में स्कूली बच्चे उत्साह के साथ गुजरे।