शाजापुर: शाजापुर निवासी युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में 4 लोगों पर केस दर्ज, कोतवाली थाने पर हुआ हंगामा
शाजापुर निवासी एक युवती के साथ वर्ग विशेष के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली थाने पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की। कोतवाली थाने पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।