गुमला: 16 वर्षीय नाबालिग से दो बार सामूहिक बलात्कार, ₹2 लाख न देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Gumla, Gumla | May 6, 2026 सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय छात्रा के साथ तीन माह के भीतर दो बार सामूहिक दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने धमकी और दबंगई के बल पर वारदात को अंजाम दिया। जिसके कारण पीड़िता लंबे समय तक खामोश रही। आरोपियों ने 2 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर वीडियो वायरल किया।