चितरंगी: आकाशीय बिजली गिरने से 1 नाबालिग बच्ची घायल, 2 बैलों की मौत, सरई चिकित्सालय में बच्ची का इलाज जारी
पहली बारिश के साथ ही दुखद घटनाओं ने दस्तक दी है एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। एवं वही आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं घटना की सूचना मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष केशव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सरई अस्पताल पहुंचवाया।