बिहार: साई डीह गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Bihar, Nalanda | May 2, 2025 पावापुरी थाना क्षेत्र के साई डीह गांव में संदेहास्पद स्थिति में श्री मांझी के 26 वर्षीय पुत्र शंकर मांझी की हुई मौत। इस मामले में मृतक के परिजन ने शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे दी जानकारी ।उन्होंने कहा कि शाम में शराब पीकर यह घर आए और अपने रूम में जाकर सो गए सुबह जब पत्नी उठाने के लिए गई तो नहीं उठे उसके बाद घर में रोने की चीत्कार गूंज गई।