तानसेन: लोडेड कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है आपराधिक पृष्ठभूमि का पता
Tansen, Gwalior | Apr 20, 2026 हजीरा पुलिस ने रविवार दोपहर 1 बजे संजय नगर पुल के पास से एक युवक सौरव कडेरे को गिरफ्तार किया है।गदाईपुरा इलाके में रहने वाला सौरभ कडेरे किसी वारदात की नीयत से संजय नगर पुल के पास खड़ा हुआ था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ा तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला।पुलिस कट्टे के स्रोत और उसकी बैकग्राउंड हिस्ट्री पता कर रही है।