शाहजहांपुर: ओसीएफ में श्रीरामलीला का मंचन देखने पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, दर्शक रामभक्ति में डूबे नजर आए
शाहजहांपुर। फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला में रविवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पहुंचकर रामलीला का मंचन देखा। उन्होंने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचन में हनुमान जी द्वारा माता सीता की चूड़ामणि प्रभु श्रीराम को सौंपने, रावण द्वारा विभीषण को लंका से निष्कासित करने और विभीषण के श्रीराम की शरण में आने