Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
No video available

kya Ho rha he.ab

Bhilwara, Bhilwara | May 19, 2021

MORE NEWS

गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा जिले के बांसडा गुंदली गांव की देवभूमि क्षेत्र में एक निजी भूमि पर गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक प्राचीन देवी प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गौचर बचाओ फाउंडेशन ने इस भूमि को गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के संचालन के लिए 30 वर्ष की लीज पर लिया है। शनिवार को गौशाला के शेड के लिए अर्थ ऑगर मशीन से गड्ढे खोदे जा रहे थे। एक स्थान पर खुदाई के दौरान मशीन बार-बार बड़े पत्थरों से टकरा रही थी। जब आसपास की मिट्टी हटाई गई तो पहले बड़े पत्थर और एक नंदी की प्रतिमा मिली। इसके बाद लगभग 6 से 7 फीट गहराई पर एक सुरक्षित संगमरमर की सुंदर देवी प्रतिमा प्राप्त हुई।

प्रतिमा को सावधानीपूर्वक गौचर बचाओ फाउंडेशन के कार्यालय लाया गया, जहां साफ-सफाई के बाद यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा लगभग 2 फीट ऊंची संगमरमर की बनी हुई है। प्रतिमा का स्वरूप अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक है। प्रथम दृष्टि में यह महालक्ष्मी या राधारानी की प्रतिमा जैसी प्रतीत होती है!

प्रतिमा मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के फोन आ रहे हैं तथा दूर-दूर से भी श्रद्धालु जानकारी ले रहे हे।

गौचर बचाओ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सुथार ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इतनी बड़ी प्रतिमा की घर में स्थापना नहीं की जाती। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से विचार-विमर्श के बाद गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के साथ प्रतिमा के प्राकट्य स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण कर विधिवत स्थापना की जाएगी।

क्षेत्र के कुछ बुजुर्गों के अनुसार वर्षों पहले यह प्रतिमा एक निर्धन भील परिवार को एक संत के आशीर्वाद से प्राप्त हुई थी। बाद में परिस्थितिवश इसे जमीन में सुरक्षित दबा दिया गया था। यह लोककथा क्षेत्र में प्रचलित है, किंतु इसका कोई ऐतिहासिक या दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

प्रतिमा मिलने से बांसडा एवं आसपास के गांवों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है तथा ग्रामीण इस स्थान पर सर्वधर्म समभाव की भावना से एक भव्य मंदिर के निर्माण की अपेक्षा कर रहे हैं।

गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा जिले के बांसडा गुंदली गांव की देवभूमि क्षेत्र में एक निजी भूमि पर गौचर बचाओ फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के निर्माण कार्य के दौरान खुदाई में एक प्राचीन देवी प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। जानकारी के अनुसार गौचर बचाओ फाउंडेशन ने इस भूमि को गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के संचालन के लिए 30 वर्ष की लीज पर लिया है। शनिवार को गौशाला के शेड के लिए अर्थ ऑगर मशीन से गड्ढे खोदे जा रहे थे। एक स्थान पर खुदाई के दौरान मशीन बार-बार बड़े पत्थरों से टकरा रही थी। जब आसपास की मिट्टी हटाई गई तो पहले बड़े पत्थर और एक नंदी की प्रतिमा मिली। इसके बाद लगभग 6 से 7 फीट गहराई पर एक सुरक्षित संगमरमर की सुंदर देवी प्रतिमा प्राप्त हुई। प्रतिमा को सावधानीपूर्वक गौचर बचाओ फाउंडेशन के कार्यालय लाया गया, जहां साफ-सफाई के बाद यह स्पष्ट हुआ कि प्रतिमा लगभग 2 फीट ऊंची संगमरमर की बनी हुई है। प्रतिमा का स्वरूप अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक है। प्रथम दृष्टि में यह महालक्ष्मी या राधारानी की प्रतिमा जैसी प्रतीत होती है! प्रतिमा मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के फोन आ रहे हैं तथा दूर-दूर से भी श्रद्धालु जानकारी ले रहे हे। गौचर बचाओ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सुथार ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इतनी बड़ी प्रतिमा की घर में स्थापना नहीं की जाती। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से विचार-विमर्श के बाद गौशाला एवं गौ चिकित्सालय के साथ प्रतिमा के प्राकट्य स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण कर विधिवत स्थापना की जाएगी। क्षेत्र के कुछ बुजुर्गों के अनुसार वर्षों पहले यह प्रतिमा एक निर्धन भील परिवार को एक संत के आशीर्वाद से प्राप्त हुई थी। बाद में परिस्थितिवश इसे जमीन में सुरक्षित दबा दिया गया था। यह लोककथा क्षेत्र में प्रचलित है, किंतु इसका कोई ऐतिहासिक या दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं है। प्रतिमा मिलने से बांसडा एवं आसपास के गांवों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है तथा ग्रामीण इस स्थान पर सर्वधर्म समभाव की भावना से एक भव्य मंदिर के निर्माण की अपेक्षा कर रहे हैं।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 28, 2026

भीलवाड़ा में बड़ा बदलाव! क्या कम हो गए अपराध?

भीलवाड़ा में बड़ा बदलाव! क्या कम हो गए अपराध?

Bhilwara, Bhilwara | Jun 28, 2026

सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक को आई मामूली चोट

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

बिजयनगर - बिजयनगर-शाहपुरा मार्ग पर कोठियां के पास मालीखेड़ा चौराहे के निकट सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक शाहपुरा की ओर जा रहा था। मालीखेड़ा चौराहे के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक को आई मामूली चोट शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक बिजयनगर - बिजयनगर-शाहपुरा मार्ग पर कोठियां के पास मालीखेड़ा चौराहे के निकट सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक शाहपुरा की ओर जा रहा था। मालीखेड़ा चौराहे के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 27, 2026

तीन माह में 10वां नेत्रदान: भाविप ने दो नेत्रहीनों के जीवन में फैलाई रोशनी

सरजू देवी जागेटिया के निधन के बाद परिजनों ने निभाया महादान का संकल्प

भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी)
भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा ने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मात्र तीन माह में 10वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया। स्वर्गीय श्रीमती सरजू देवी जागेटिया के निधन के बाद उनके परिजनों की सहमति से नेत्रदान कराया गया, जिससे दो नेत्रहीनों को नई रोशनी मिल सकेगी।
शाखाध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने बताया कि लायंस हॉस्पिटल की टीम के राकेश पगारिया एवं चेतन भट्ट ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि शाखा लगातार नेत्रदान जागरूकता अभियान चला रही है और समाज को इस महादान के लिए प्रेरित कर रही है।
यह नेत्रदान शाखा के सह-सचिव हरीश अग्रवाल के समन्वय से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी महेश जाजू, संस्थापक अध्यक्ष सुमित जागेटिया, अमित पटवारी, राजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश जागेटिया, मुकेश चेचनी, पूर्व सभापति मंजू चेचनी सहित जागेटिया परिवार के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तीन माह में 10वां नेत्रदान: भाविप ने दो नेत्रहीनों के जीवन में फैलाई रोशनी सरजू देवी जागेटिया के निधन के बाद परिजनों ने निभाया महादान का संकल्प भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा ने सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मात्र तीन माह में 10वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया। स्वर्गीय श्रीमती सरजू देवी जागेटिया के निधन के बाद उनके परिजनों की सहमति से नेत्रदान कराया गया, जिससे दो नेत्रहीनों को नई रोशनी मिल सकेगी। शाखाध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने बताया कि लायंस हॉस्पिटल की टीम के राकेश पगारिया एवं चेतन भट्ट ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि शाखा लगातार नेत्रदान जागरूकता अभियान चला रही है और समाज को इस महादान के लिए प्रेरित कर रही है। यह नेत्रदान शाखा के सह-सचिव हरीश अग्रवाल के समन्वय से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय प्रभारी महेश जाजू, संस्थापक अध्यक्ष सुमित जागेटिया, अमित पटवारी, राजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश जागेटिया, मुकेश चेचनी, पूर्व सभापति मंजू चेचनी सहित जागेटिया परिवार के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhilwara, Bhilwara | Jun 27, 2026

🚨 भीलवाड़ा में ACB का बड़ा एक्शन!

नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत मांगना एक पटवारी को भारी पड़ गया। करेड़ा क्षेत्र के चिलेश्वर में तैनात पटवारी लोकेश शर्मा को ACB ने 1,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ही 5,000 रुपये ले चुका था और कुल 8,000 रुपये की डील तय हुई थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की जेब से बरामद हुई।

💬 भ्रष्टाचार के खिलाफ आपकी एक शिकायत बड़ा बदलाव ला सकती है।

#Bhilwara #ACB #BreakingNews #Patwari #Bribery RajasthanNews CrimeNews HarPalBharatNews AntiCorruption ViralNews

🚨 भीलवाड़ा में ACB का बड़ा एक्शन! नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत मांगना एक पटवारी को भारी पड़ गया। करेड़ा क्षेत्र के चिलेश्वर में तैनात पटवारी लोकेश शर्मा को ACB ने 1,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ही 5,000 रुपये ले चुका था और कुल 8,000 रुपये की डील तय हुई थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की जेब से बरामद हुई। 💬 भ्रष्टाचार के खिलाफ आपकी एक शिकायत बड़ा बदलाव ला सकती है। #Bhilwara #ACB #BreakingNews #Patwari #Bribery RajasthanNews CrimeNews HarPalBharatNews AntiCorruption ViralNews

Bhilwara, Bhilwara | Jun 27, 2026

kya Ho rha he.ab - Bhilwara News