जगदलपुर: धरमपुरा में विशाल मेगामार्ट के पास विधायक किरण देव ने किया ₹209.23 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन
धरमपुरा में विशाल मेगामार्ट के पास विधायक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने रमैया वार्ड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड एवं दलपतसागर वार्ड में ₹209.23 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा कि जगदलपुर शहर अब विकास की नई गाथा का आरंभ करने जा रहा है। उन्होंने जगदलपुर के निवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।