जगदलपुर: जन अधिकार मोर्चा ने नगर निगम आयुक्त को निगम कार्यालय में जलापूर्ति की समस्या के संबंध में सौंपा ज्ञापन
आज जन अधिकार मोर्चा ने नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी को जगदलपुर के सभी वार्डों में हो रही जलापूर्ति की समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा । इस ज्ञापन में कहा गया है कि जितना पानी लोगों की आवश्यकता हेतु मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।