पीरटांड: पपरवाटांड के बहुउद्देशीय भवन में चौकीदार बहाली के लिए प्रमाण पत्रों की जांच
पपरवाटांड स्थित बहुउद्देशीय भवन में मंगलवार को 4 बजे तक चौकीदार बहाली से संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं जाति आवासीय प्रमाण पत्र की जांच की गई। जांच में तीन टेबल बनाए गए है जिसमें भूमि सुधार अपर समाहर्ता प्रशांत डांग, कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह ,सहयोग समिति की सहायक निबंधक अनन्या सिंह एवं जनसेवक प्रवीण कुमार , रूबी कुमारी, लोग मौजूद थे।