लोहरदगा: इमली की डाली बनी काल, कटर मशीन से हादसे में युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
लोहरदगा कुरु थाना क्षेत्र के चिरी बरवा टोली में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां इमली के पेड़ की टहनी काटते समय कटर मशीन ही युवक के लिए काल बन गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक मेहनतकश युवक की जान चली गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चिरी नवाटोली निवासी संदीप उरांव पिता – शिरू उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप