बनकटवा झरौखर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर से एसएसबी और पुलिस की संयुक्त सघन जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली। अधिक धुंध होने के कारण सीमा क्षेत्र में आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान एक लाल रंग की होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर लदे चार बड़े बोरों की जांच की गई।जांच में बोरों से भारी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई।