होशंगाबाद नगर: सांसद ने NH इटारसी-बैतूल सेक्शन के उन्नयन हेतु ₹758 करोड़ की राशि स्वीकृत होने पर केंद्रीय परिवहन मंत्री का आभार माना
होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। शनिवार रविवार दरमियानी रात करीब 12 बजे सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को 4-लेन में उन्नत करने हेतु लगभग 758 करोड की राशि स्वीकृति हुई।