बकावंड: जनपद कार्यालय जगदलपुर में बिहान कैंटीन के व्यंजनों से महका जनपद परिसर
14 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले के जनपद पंचायत जगदलपुर में इन दिनों 'बिहान कैंटीन' महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की एक नई इबारत लिख रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के अंतर्गत स्थापित इस कैंटीन की कमान ग्राम पंडरीपानी-1 के श्री साईं महिला स्व सहायता समूह की पांच महिलाओं ने संभाल रखी है। श्रीमती सुमिता पटनायक (अध्यक्ष) और रीता पंडा (सचिव) के कुशल नेतृ