हरिद्वार: देवपुरा चौक पर हिंदू रक्षा सेना ने फूंका वरिष्ठ संत कुमार स्वामी का पुतला
सोमवार को हिंदू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर वरिष्ठ संत कुमार स्वामी का पुतला फूंका। कुमार स्वामी ने हिंदू धर्म और भगवान श्री कृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद वे तमाम हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए। हालांकि कुमार स्वामी ने इसके लिए सार्वजनिक माफी भी मांग ली थी लेकिन हिंदू संगठनों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा और विरोध जारी है।