पटना ग्रामीण: सचिवालय थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे सचिवालय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद सचिवालय थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने शनिवार की देर शाम 7:00 बजे यह जानकारी दी।