पटना ग्रामीण: होली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया
होली को लेकर कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के मद्देनजर पटना एसएसपी के निर्देश पर पटना पुलिस ने शनिवार की शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक राजधानी पटना के सभी थाना क्षेत्र के चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर, जेपी गंगा पथ समेत कई जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की सघन तलाशी ली।