टिकारी: गुलरियाचक के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्रों के स्वास्थ्य की जांच
Tikari, Gaya | Apr 20, 2026 टिकारी के सिमुआरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय गुलरियाचक में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सोमवार दोपहर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत आए चिकित्सकीय दल ने उपस्थित छात्रों के स्वास्थ्य की जाँच करते हुए सभी छात्रों को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक, शिक्षक व शिक्षिका भी उपस्थित रहे।