टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने नशे पर किया प्रहार, हेरोइन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
टिब्बी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 10 में दबिश देकर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक थानाधिकारी हरबंशलाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.93 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदम दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।