बिल्हौर: बेटी के अपहरण के मामले में पीड़ित पिता के आत्मदाह की घटना को लेकर ADCP WEST ने दी जानकारी
कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग दंपति ने पुलिस की निष्क्रियता से आहत होकर पुलिस कमिश्नरेट ऑफिस के बाहर शुक्रवार 1 बजे आत्मदाह का प्रयास किया। घटना उत्तरीपुरा के मान निवादा, थाना बिल्हौर की है।बुजुर्ग दंपति का आरोप है कि उनकी बेटी दीप दान करने गयी थी उसका अपहरण हो गया। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेंद्र द्विवेदी ने जानकारी दी है।