बिल्हौर: भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
बिल्हौर के डीपीएसएन इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर 3 बजे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा कस्बे के डीपीएसएन इंटर कॉलेज से आरंभ होकर हनुमान मंदिर और सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर संपन्न हुई। यात्रा में हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से आए गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।