बिल्हौर: नाबालिग लड़की के साथ हुए दुर्व्यवहार की की गई शिकायत
थाना बिल्हौर के अंतर्गत एक महिला ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ हुई घटना को लेकर मंगलवार को शाम 4 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, जब उनकी पुत्री कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोहित और विमलेश ने बुरी नीयत से उसे पकड़ने की कोशिश की।पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पढ़ाई छोड़ने और मोहित के साथ रहने की धमकी दी है।