बिल्हौर: गदनपुर चोरसा में ग्राम प्रधान ने अवैध मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर को लेकर की शिकायत
बिल्हौरके ग्राम पंचायत गदनपुर चोरसा के प्रधान ने एसीपी बिल्हौर को गुरुवार 2:00 बजे एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने गांव में अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद और उसमें लगाए गए लाउडस्पीकर को लेकर आपत्ति जताई। प्रधान का आरोप हैकि गांव के कुछ लोगों ने गांव में अवैध मस्जिद बना रखी है जिसमें वे सुबह 3 बजे से तेज आवाज मे लाउड स्पीकर बजाते है।