सांसद निधि के तहत जिला कुल्लू में 80 प्रतिशत कार्य पूरा, दिशा की बैठक में सांसद कंगना ने दिया बाकी कार्य पूरा करने के निर्देश, नशे को लेकर भी व्यक्त की चिंता…
कुल्लू- मुख्यालय ढालपुर के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडी की सांसद कंगना रनौत के द्वारा की गई। तो वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दिए।
बैठक में अधिकारियों ने सांसद कंगना रनौत को अवगत करवाया कि जिला कुल्लू में 80% कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी कार्य भी पूरे होने वाले हैं। ऐसे में सांसद कंगना रनौत ने जिला कुल्लू में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष भी जताया और अधिकारियों से आग्रह किया कि वह जल्द इन सभी कार्यों को पूरा करें। ताकि केंद्र सरकार के माध्यम से अन्य योजनाओं को भी जिला कुल्लू में लाया जा सके।
सांसद कंगना रनौत ने कहा कि यहां पर अधिकतर अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं�