कैराना: कांधला में रंजिश के चलते युवक के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Kairana, Shamli | Apr 29, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी साहिल ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ताऊ का खाना लेकर अड्डे के लिए चला था। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने रंजिशन उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह चोटिल हो गया। इसके बाद अरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर दी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।