नवाबगंज: देवा में बाइक सवार युवक हादसे का शिकार, कुत्ते को बचाने में संतुलन बिगड़ा, गंभीर घायल
बाराबंकी के देवा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुत्ते को बचाने के प्रयास में हुई, जिससे युवक का संतुलन बिगड़ गया।जानकारी के अनुसार, रफीपुर निवासी लवलेश पुत्र काशीराम अपनी बाइक से जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में लवलेश अपनी बाइक से गिर गया।